फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   संदिग्ध दशा में विवाहिता का फांसी पर लटकता मिला शव

संदिग्ध दशा में विवाहिता का फांसी पर लटकता मिला शव

Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में विवाहिता का फांसी पर लटकता मिला शव
संदिग्ध दशा में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

सांगीपुर (ब्यूरो)। संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव घर के भीतर फांसी पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सांगीपुर के कोठा बनवार का पुरवा निवासी गया प्रसाद यादव की (22) वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी शुक्रवार की रात घर में अकेली थी। परिजन रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गए थे। देर रात परिजन निमंत्रण से घर वापस लौटे तो कृष्णा का शव कमरे में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद वापस लौट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में मृतका के पिता राम लखन यादव ने सांगीपुर एसओ को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या का शव को फांसी पर लटका दिया। एसओ ने बताया कि पति समेत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विवाहिता की मौत की वजह साफ हो सकेगी।


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अव्वल आठ छात्र पुरस्कृत
सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के समापुर खीरी स्थित पंडित राममूर्ति मिश्र एक्सीलेंस एकेडमी में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंग बिरंगे कपड़े पहने पर लोगों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले आठ प्रतिभागियों को प्रबंधक कविता मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप मिश्र, सुधीर मिश्र, अतुल श्रीवास्तव, प्रिया शुक्ला, शशि तिवारी, बबिता शुक्ला, अवनीश मिश्र, संदीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो--
खेल महोत्सव में प्रतियोगिताओं में नौनिहालों ने दिखाया दमखम
सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। स्थानीय बाजार स्थित राम कृपाल मिश्र इंटर कालेज एवं चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल में चार दिवसीय खेल महोत्सव के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीर खेलों को प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग बालिका कबड्डी में काजल की टीम ने जीत दर्ज की। उपविजेता का का पुरस्कार स्वाति सिंह की टीम को मिला। लेमन रेस में प्रिया सिंह प्रथम, काजल सरोज द्वितीय व जागृति ने तृतीय स्थान हासिल किया। सौ मीटर रेस में रितिका पांडेय प्रथम, चांदनी द्वितीय व मानसी सरोज तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग कबड्डी में काजल तिवारी ने स्वाती की टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। म्यूजिकल चेयर में अंजली सरोज को प्रथम, आर्यन को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। वहीं बनाना रेस में शश्वेता तिवारी प्रथम व शिवानी मौर्य द्वितीय रहीं। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में आलम खान की टीम ने पवन सरोज को हराकर जीत दर्ज की। जलेबी रेस में अंजली सरोज, सुरेश रजक व कृति शुक्ला को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। दो सौ मीटर रेस में आलम खान प्रथम, वीरेंद्र यादव द्वितीय व राज सिंह तृतीय स्थान पर रहकर जीत दर्ज की। खेल प्रतियोगिता में रोहित यादव व गौरव तिवारी निर्णायक रहे। उद्घोषक की भूमिका वीके पटवा, सौरभ शुक्ल रहे। इस मौके पर सुचिता त्रिपाठी, संजू तिवारी, पूनम वर्मा व शाबरीन बानो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो--
आग लगने से चार घरों के सामान जले
उदयपुर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के नंदू तिवारी का पुरवा रेहुआ में शुक्रवार की रात राजेंद्र प्रसाद तिवारी के छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से अलग घर बनाकर रहने वाले परिवार के ही रीता देवी पत्नी स्व. लालजी तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी व सुरेश तिवारी का घर भी धू-धू कर जलने लगा। अगलगी में चारों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित के मुताबिक आग से पंद्रह हजार नकदी व जेवर भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। प्रधान महेंद्र सिंह ने पीड़ितों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होने तहसील प्रशासन से वार्ता कर आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व कर्मियों की टीम भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed