फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अनियंत्रित डंफर ने छात्र को रौंदा, नाराज लोगों ने लगाया जाम

अनियंत्रित डंफर ने छात्र को रौंदा, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Sun, 02 Dec 2018 11:23 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित डंफर ने छात्र को रौंदा, नाराज लोगों ने लगाया जाम
अनियंत्रित डंपर ने छात्र को रौंदा, नाराज लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

जामताली पुल के पास हुआ हादसा, राहगीरों ने छात्र को पहुंचाया अस्पताल, प्रयागराज रेफर
रानीगंज-पट्टी मार्ग पर ढाई घंटे जाम लगने बाधित रहा आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो
बीरापुर। बाइक से घर जा रहे आईटीआई के छात्र को अनियंत्रित डंपर ने जामताली पुल के पास रौंद दिया। उसकी बाइक डंपर में फंस गई। चालक भागने के चक्कर में बाइक सहित छात्र को दूर तक घसीटता रहा। जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। घटना के बाद देर से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। आरोपी चालक को पकडने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद ढाई घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
थाना क्षेत्र के मऊडंड़िया निवासी प्रेम कुमार दूबे (23) वर्ष पुत्र अमरनाथ दूबे जौनपुर में आईटीआई का छात्र है। रविवार दोपहर में वह बाइक से घर जा रहा था। जामताली पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे छात्र व उसकी बाइक डंफर में फंस गई। चालक दूर तक उसे घसीटता रहा। जिससे छात्र के दोनों पैर टूट गए। घटना के बाद चालक डंफर छोडक़र फरार हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल छात्र को अस्पताल भेजा। सूचना के बाद भी काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने से नाराज लोगों ने रानीगंज- पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। रानीगंज थाना प्रभारी ने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया। छात्र की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने की जान देने की कोशिश
ट्रेन से बनारस परीक्षा देने जाने के लिए घर से निकले थे दंपति, दांदूपुर स्टेशन पर होने लगी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। दांदूपुर रेलवे स्टेशन पर पति की पिटाई से नाराज महिला ने टे्रन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपति को ले गई। बाद में समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का एक युवक पत्नी को परीक्षा दिलाने बनारस जा रहा था। वह रविवार सुबह टे्रन पकडने के लिए दांदूपुर स्टेशन पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मारपीट होने लगी। पति की पिटाई से नाराज महिला ने टे्रन के सामने कूदने का प्रयास किया, लेकिन लोगो ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed