{"_id":"5adcb0184f1c1b63098b5d9f","slug":"141524412440-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट से लगी आग, पांच घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट से लगी आग, पांच घर जले
Updated Sun, 22 Apr 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई के गोंईं गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग से पांच घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में घरेलू सामानों के साथ बाइक, पांच साइकिलें, नगदी, आभूषण आदि जल गए। इस दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। संयोग था कि घर में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
गोंईं गांव की सरोज बस्ती में शनिवार रात 12 बजे आग लग गई। इससे लोग चिल्लाने लगे। आग ने हरीराम सरोज पुत्र रामसुंदर, कल्पनाथ पुत्र रामदुलार, विपिन सरोज पुत्र रामदुलार, मोहन पुत्र कल्पनाथ व पन्नालाल पुत्र रामदुलार के घरों को चपेट में ले लिया। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। घर में रह रहे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग में एक बाइक, पांच साइकिल, घरेलू सामान, अनाज, बिस्तर, कपड़े, जेवरात, और नगदी जल गई।