फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर 37 हजार लूटे

गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर 37 हजार लूटे

Tue, 26 Sep 2017 06:07 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर 37 हजार लूटे
बेलखरनाथ धाम/ उड़ैयाडीह। गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर बदमाश 37 हजार रुपये लूट ले गए। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। देर शाम पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश पांडेय की ओम इंडेन गैस सर्विस नाम से एजेंसी है। जहां बराछा निवासी आलोक पांडेय (26) पुत्र शिवकुमार सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। मंगलवार को वह चालक प्रमोद व खलासी के साथ मालवाहक वाहन पर 35 गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर शहर लौट रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही बाजार से आगे दीवानगंज की ओर बढने पर एक ईंट भट्ठे के करीब अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनके वाहन को रोक लिया। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे दो युवक नीचे उतरे और उन प्रमोद को तमंचा सटा दिया व सेल्समैन आलोक से रुपये छीनने लगे। विरोध के दौरान आलोक के पैर में गोली मार दी और लगभग 37 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर दौड़ पड़े लेकिन तब तक बदमाश दीवानगंज की ओर भाग चुके थे।
विज्ञापन


सेल्समैन ने घटना की जानकारी अपने मालिक को देने के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दीवानगंज पुलिस के साथ ही एसओ कंधई मौके की ओर भागे। गोली लगने से घायल आलोक को साथी लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। एसओ कंधई ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेल्समैन आलोक पांडेय हर दिन सिलेंडर डिलीवरी करने के लिए दिलीपपुर होते हुए ग्रामीण बाजारों में जाया करता था। मंगलवार को भी वह दिलीपपुर गया। इसके बाद वीरापुर होते हुए जामताली फिर उड़ैयाडीह पहुंच गया। बताया जा रहा है कि तीनों सोनाही बाजार में चाय पीने के लिए कुछ देर रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed