फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रुपये के लेनदेन व जुए का विवाद खंगाल रही पुलिस

रुपये के लेनदेन व जुए का विवाद खंगाल रही पुलिस

Wed, 02 Jan 2019 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन व जुए का विवाद खंगाल रही पुलिस
रुपये के लेनदेन व जुए का विवाद खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

जमीन की खरीद फरोख्त पर भी पुलिस की नजर
पुलिस खंगाल रही सुधीर व संदिग्ध लोगों की काल डिटेल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी प्रापर्टी डीलर सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह की हत्या को लेकर पुलिस रुपये का लेनदेन और जुए का विवाद खंगाल रही है। विवादित जमीन की खरीद फरोख्त पर भी पुलिस की नजर गड़ी हुई है। संदिग्ध लोगों के साथ ही सुधीर का मोबाइल नंबर पुलिस खंगालने के बाद घटना की तह तक जाने की कोशिश में हाथ पैर चला रही है।
प्रापर्टी डीलर सुधीर सिंह तीन भाई हैं। पैतृक घर पर भी उसका आना जाना था। यहां मकान किराए पर भी दे रखा था। पत्नी बाबी की मानें तो पति सुधीर परिचित के साथ बाहर निकला तो कुछ देर बाद रेलवे लाइन की ओर चार पहिया वाहन की रोशनी दिखाई दी थी। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने पत्नी से बातचीत भी की। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुधीर की हत्या रुपये के लेनदेन, जुआ के अलावा विवादित जमीन की खरीद फरोख्त के विवाद को लेकर हो सकती है। इन्हीं बिंदुओं पर पुलिस जांच भी कर रही है। उसने कुछ लोगों को रुपये दे रखा था। जुए के अड्डे पर भी पैसों का लेनदेन करता था। जिस स्थान पर सुधीर का शव मिला है। उसी के करीब जुए की फड़ सजती है। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों की लोकेशन भी खंगाली जा रही है। पुलिस इस बात को लेकर चकरा रही है कि जिस स्थान पर लाश मिली है। उस जगह पर हत्या की वारदात नहीं हुई। रेलवे लाइन के किनारे से केवल दोपहिया ही जा सकती है। रास्ते में कहीं खून या कोई लक्षण नहीं मिला। सुधीर की चारपहिया में बैठाने के बाद करीब बैठे हत्यारे ने कनपटी पर सटाकर गोली मारी है। वह कौन व्यक्ति है। जिसके बुलाने पर सुधीर घर से बाहर निकला और बिना कुछ बताए उसके साथ बाइक पर बैठकर गया था। घर या शहर में भी उसकी कोई दुश्मनी किसी से नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट-------
31 दिसंबर को नहीं हो सकी थी जमीन की रजिस्ट्री
नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी प्रापर्टी डीलर सुधीर उर्फ टीएन सिंह अपने साथी विनय शर्मा के साथ 31 दिसंबर को किसी जमीन का बैनामा कराने रजिस्ट्री कार्यालय गया था। भंगवा चुंगी चौकी पर तैनात सिपाहियों से जाते समय सुधीर ने यह जानकारी भी दी थी लेकिन बाद मेें किन्हीं कारणों से जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। बुधवार को जमीन का बैनामा होने की बात सामने आई थी। पुलिस उस जमीन के सिलसिले में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
रात दो बजे से होने लगी खोजबीन
प्रापर्टी डीलर सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह की पत्नी बाबी की मानें तो रात में जब उसके पति लौट कर नहीं आए तो साथ रहने वाले दोस्तों के पास उसने फोन किया। इस बात की जानकारी होने पर दोस्त विनय शर्मा व अन्य लोग घर पहुंचे। खोजबीन करने के बाद कोतवाली पहुंचकर जानकारी भी दी। सुबह उसकी लाश रेलवे लाइन के किनारे मिली तो सभी लोग हैरत में पड़ गए। मृतक रवि सिंह निवासी अचलपुर के साथ रहता था। कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रवि सिंह से भी सुधीर की हत्या को लेकर पूछताछ की।

इनसेट-----
बाइक को लेकर स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस में हुई थी झड़प
प्रापर्टी डीलर सुधीर सिंह की बाइक को लेकर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के बीच कुछ दिनों पहले झड़प हुई थी। अचलपुर में पुलिस पर फायरिंग के बाद कोतवाली पुलिस ने सुधीर के घर दबिश देकर बाइक उठा ले गई थी। जांच के बाद बाइक के पेपर सही मिले। बाइक सुधीर के हवाले कर दी गई। इस बात की जानकारी होने पर स्वाट टीम सुधीर के घर जा धमकी। उसकी बाइक फिर उठा लाई। जिसे लेकर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम के बीच झड़प हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed