{"_id":"596f65244f1c1b0b438b47c7","slug":"131500472612-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से निकले छात्र पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग से निकले छात्र पर बोला हमला
Updated Wed, 19 Jul 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शहर के पुराना मालगोदाम रोड पर बुधवार को कोचिंग से बाहर निकले छात्र पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसका घेराव कर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह भंगवाचुंगी स्थित कोचिंग संस्थान में एसएससी की तैयारी करता है। वह चौक स्थित किराए के मकान में रहता है। उसका आरोप है कि काफी दिनों से उसके क्लास का एक छात्र उसे आते-जाते और कोचिंग परिसर में परेशान करता था। इसकी शिकायत ने उसने कोचिंग संस्थान के मैनेजर से की थी। बुधवार को वह कोचिंग से बाहर निकला तो कार सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। कार में उसके क्लास का छात्र भी मौजूद था। कार सवार लोगों ने जैसे ही उस पर हमला बोला वह शोर मचाने लगा। शोर सुन आसपास के लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पीड़ित छात्र वहां से भागकर कोतवाली पहुंच गया और अपनी शिकायत पुलिस से बताई। पुलिस के आश्वासन पर छात्र घर लौट गया।