{"_id":"5cdb152ebdec22077d5be6fe","slug":"121557861678-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के निशाने पर जिले के व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों के निशाने पर जिले के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों के निशाने पर जिले के व्यापारी
हत्या, लूट और रंगदारी से खौफजदा रहते हैं कारोबारी
घर से लेकर दुकान व रास्ते में नहीं हैं सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के व्यापारी बदमाशों के निशाने पर है। घर से लेकर दुकान के भीतर तक वे महफूज नहीं है। आए दिन व्यापारियों की हो रही हत्या, लूट व छिनैती की घटनाओं से व्यापारी भयभीत रहते हैं। बदमाशों के खौफ से पलायन करने का इरादा भी बहुत से व्यापारी बना चुके हैं।
बदमाश रंगदारी के लिए खून बहाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस साल भी कारोबारी ही बदमाशों के निशाने पर हैं। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अजीत नगर निवासी महादेव केसरवानी को बदमाशों ने 19 जून 2015 को घर में घुसकर गोली मार दी थी। 2017 में नगर कोतवाली के छैवा पुल के पास बद्री प्रसाद सर्राफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीज विक्रेता रमजान की बाइक लूटने के लिए गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया गया। 27 जुलाई 2018 को बदमाशों ने कोंहडौर बाजार में रंगदारी न देने पर सगे व्यापारी भाई श्याम सुंदर और श्याम मूरत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस साल 23 जनवरी की रात मार्बल व्यापारी सदर बाजार निवासी राजेश सिंह की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के 27 घंटे के बाद ही 24 जनवरी को कार सवार बदमाशों ने व्यापारी ताडक़नाथ तिवारी को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था। लालगंज के कमोरा में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में 10 मई की रात बदमाशों ने ढाबा संचालक चंदन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। अभी घटना के खुलासे के लिए पुलिस हाथ पैर चला रही थी तभी बदमाशों ने 13 मई को पट्टी कोतवाली के कस्बा निवासी आभूषण व्यापारी गंगाप्रसाद सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश इतने पर भी नहीं थमे। वे लगातार व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे हैं। सदर बाजार के मार्बल व्यापारी हरि गौरव, किराना व्यापारी अंजनी उमर वैश्य, चिलबिला के भाजपा नेता राजेंद्र मौर्य के पुत्र आशीष मौर्य, सदर बाजार के प्रतिष्ठित चिकित्सक से पांच से दस लाख की रंगदारी मांगी गई। चर्चाओं पर यकीन करें तो पुलिस पर भरोसा करने के बजाय बहुत से कारोबारियों ने बदमाशों को रुपये पहुंचा दिए। जिसकी जानकारी बाद में पुलिस को लगी।
कब क्या-क्या हुआ
शाम 7 बजे पट्टी कोतवाली के डेढुवा में सर्राफ गंगा प्रसाद सोनी को गोली मारी गई
7.45 बजे गोली से घायल सर्राफ को पट्टी सीएचसी लेकर लोग पहुंचे
8.31 बजे जिला अस्पताल लाए गए सर्राफ गंगा प्रसाद को चिकित्सक ने मृत घोषित किया
8.40 बजे शहर के व्यापारी पहुंचे, हंगामा
8.45 बजे शहर कोतवाल अस्पताल पहुंचे, लोगों का आक्रोश देख किया किनारा
9 बजे सीओ सिटी अतुल शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, आक्रोशित व्यापारियों से तकरार
9.15 बजे व्यापारियों व परिजनों को पुलिस ने समझा बुझा कर शव कब्जे में लिया
9.30 बजे एसपी एस आनंद घटनास्थल पर पहुंचे
9.45 एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र पहुंचे मर्चुरी, व्यापारियों से झड़प
10.25 आईजी मोहित अग्रवाल पहुंचे जिला अस्पताल, परिजनों से ली घटना की जानकारी
10.40 बजे पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू हुई
11 बजे पोस्टमार्टम में विलंब होने पर व्यापारी भड़के, सीएमओ व सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी
11.30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को एक्सरे के लिए भेजा गया
12 बजे शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई
1.30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन लेकर घर हुए रवाना
मंगलवार की सुबह 7.30 बजे गंगा प्रसाद का शव सड़क पर रखकर जाम लगाया
9 बजे व्यापारियों ने कस्बे में निकाला जुलूस, बंद कराए गए प्रतिष्ठान
10 बजे एसडीएम व सीओ पट्टी को लौटाया
10.30 बजे डीएम व एसपी बातचीत करने पहुंचे, व्यापारियों ने बैरंग लौटाया
11.00 बजे कई थानों की फोर्स संग सीओ सदर भी महिला फोर्स के साथ पहुंचीं
1.30 कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों की बात सुनी
1.35 पर जाम समाप्त कर व्यापारी शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर हुए रवाना