फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सराफ की दुकान का शटर तोडक़र लाखों की चोरी

सराफ की दुकान का शटर तोडक़र लाखों की चोरी

Fri, 10 May 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सराफ की दुकान का शटर तोडक़र लाखों की चोरी
सराफ की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

लोगों को सुबह हुई जानकारी, छानबीन के बाद वापस लौटी पुलिस
भंगवा में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ी, खुलासे करने में पुलिस नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सराफ की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोर उड़ा ले गए। सुबह चोरी देख लोग दंग रह गए। पहले भी हो चुकी चोरी का आज तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। मौके पर शटर तोड़ने में प्रयुक्त हथियार बरामद हुआ।
नगर कोतवाली के भंगवा गांव में गड़वारा का रहने वाला श्यामलाल सोनी ने आभूषण की दुकान खोल रखी है। गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह लोग सोकर उठे तो श्यामलाल की दुकान का शटर टूटा देख दंग रह गए। भंगवा चुंगी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। जिसमें घटनास्थल से सब्बल मिला। जिससे चोरों ने शटर टेढ़ा करने के बाद तोड़ दिया था। तिजोरी तोड़कर चोर चांदी व सोने के करीब तीन लाख के जेवरात उड़ा ले गए थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर घुुंघरू व कुछ डिब्बी पड़ी हुई थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले भंगवा निवासी कफील के घर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया था। घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी। लगातार चोरी की हो रही वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि चोरी करने वाले नशेड़ी हो सकते हैं। संदिग्ध बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन


झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को दबोचा
आरोपी व महिला के परिजनों के बीच हो रहा समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कई दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस ने गायब महिला को बरामद कर लिया। आरोपी व महिला के परिजनों के बीच सुलह समझौते की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गत दिनों अपने पति के साथ झाड़फूंक कराने के लिए सुलतानपुर गई थी। वहां से अचानक महिला गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। शिकायत मिलने पर कंधई पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को तांत्रिक के घर से पत्नी को पति ने खोज निकाला। महिला ने बताया कि झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पत्नी को लेकर युवक थाने पहुंचा। उसने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने तांत्रिक को दबोच लिया। पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि घटना संदिग्ध मालूम हो रही है। हालांकि आरोपी तांत्रिक और महिला के परिवारवालों के बीच समझौते की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed