फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, चालक समेत चार घायल

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, चालक समेत चार घायल

Mon, 09 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, चालक समेत चार घायल
news
अनियंत्रित ट्रक बोलेरो में टक्कर मारते हुए टेंपो से जा टकराया। इससे टेंपो पलट गई। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की और पुलिस के हलावे कर दिया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर के पास एक टेंपो चालक सवारियां उतार रहा था। इस दौरान पीछे से आया एक ट्रक बोलेरो में टक्कर मारते हुए टेंपो से टकरा गया। इससे टेंपो पलट गई। घटना देख रहे लोगों ने शोर मचाते हुए ट्रक को रुकवा लिया। चालक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में टेंपो ड्राइवर कालूराम का पुरवा जाखामई निवासी रोशनलाल पुत्र महावीर, मंदीपुर निवासी शिवानी व शिवी पुत्री गंगा प्रसाद सोनी व विमला पत्नी रमेश निवासी हुलास का पुरवा शामिल हैं। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। आसपास के लेागों का कहना है कि मुंदीपुर में आम की दुकानें लगने के कारण वहां बाहरी गाड़ियां रोड के किनारे खड़ी हो जाती हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed