फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   12 din me 5 maut

बिजली विभाग की लापरवाही से 12 दिन में पांच मौतें

Mon, 18 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 din me 5 maut
crime
बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आने से जिले में बारह दिन के भीतर पांच मौतें हो गईं। हर जगह कारण लटकते और टूटे हुए तार ही बने। तमाम शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। हफ्तों तक टूटे और लटकते तारों को ठीक नहीं कराया जाता है। नतीजा लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही से बाग, खेत और रास्ते में एचटी व एलटी लाइन खींची गई है। खास बात यह है कि दस दिन के भीतर बिजली के टूटे तार व लटक रहे तार में उतरे करंट से लोगों को जान गंवानी पड़ी। इसके बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। पट्टी कोतवाली के बहुता गांव में तीन जुलाई को बिजली का तार लटक रहा था।
विज्ञापन


उसकी चपेट में आने से संजय वर्मा का आठ वर्षीय बेटा शशी आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने जाम भी लगाया था। 4 जुलाई को हथिगवां थाना क्षेत्र के अहिबरनपुर निवासी जगतपाल हौदेश्वरनाथ धाम में निशान चढ़ाने जा रहा था। चौराहे के पास 11 हजार की लाइन की चपेट में निशान आ गया। इससे जगतपाल की दर्दनाक मौत हो गई। देवसरा निवासी रामलाल चौहान भी 6 जुलाई को बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही से लगातार हो रही घटनाआें में भले ही लोगों की जाने जा रही हैं। लेकिन इसका कोई भी असर महकमे के जिम्मेदार अधिकारियों पर नहीं पड़ता दिख रहा। रविवार को चचेरे भाई बहन की मौत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी ऐसे लटक या टूटकर गिरे तारों को दुरुस्त कराने की जहमत उठाते नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed