फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   12 arrested in murder

वृद्ध की हत्या में 12 नामजद, एक गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
12 arrested in murder
crime demo - फोटो : MID DAY
रामपुर बजहा में जमीलुद्दीन की हत्या के मामले में 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दबिश के दौरान एक आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। हत्या के तरीके से ग्रामीण दहल उठे हैं। पूरा परिवार खौफ में जी रहा है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गुरुवार को शव को सुपुर्दे खाक किया गया। गांव में बवाल की आशंका में कई थानों की फोर्स मौजूद रही। मानधाता थाना क्षेत्र के रामपुर बजहा निवासी जमीलुद्दीन की पड़ोसियों ने बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेटों को भी दूर तक दौड़ाया। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव के लोग थर्रा गए थे। मृतक का पूरा परिवार खौफजदा है। लोगों की मानें तो हमलावरों ने बीस से अधिक राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन


मामले में मृतक के बेटे सलीमउद्दीन ने पड़ोस के हफीज, नफीस, हदीश, एकलाख, शमशीर, तबरेज, जावेद, आले हसन, सईद, इरफान, शकील व इद्रीश को नामजद किया है। एसओ राजकिशोर ने रात में ही ताबड़तोड़ दबिश के दौरान हदीश को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परजिन रोने बिलखने लगे। उनके करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया। बवाल की आशंका में रानीगंज, कंधई, जेठवारा समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी गांव में मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में शाम साढ़े पांच बजे शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों को पुलिस की बेरुखी का है मलाल
रामपुर बजहा निवासी सलीमउद्दीन का कहना है कि स्थानीय पुलिस दो-दो मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हत्यारोपियों के खिलाफ कभी ठोस कदम नही उठाया। यदि उनके परिवार के लोग फोन से शिकायत भी करते तो पुलिस मौके पर आना बेहतर नहीं समझती थी। इसके चलते आरोपी पहले दर्ज दोनों मुकदमों में सुलह के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। पुलिस दर्ज मुकदमे में पहले ही चार्जशीट भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपियों के साथ पुलिस का है उठना-बैठना
रामपुर बजहा में गुरुवार को इस बात की जोरदार चर्चा रही कि थाने के तीन सिपाहियों से हत्यारोपियों का याराना है। वे अक्सर आरोपियों के साथ बाजार से लेकर घरों में भी उठते बैठते थे। एसओ ऐसी किसी भी बात से इनकार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed