फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मासूम बालिकाओं से दुष्कर्म की खबर पर सनसनी

मासूम बालिकाओं से दुष्कर्म की खबर पर सनसनी

Thu, 28 Mar 2019 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
मासूम बालिकाओं से दुष्कर्म की खबर पर सनसनी
मासूम बालिकाओं से दुष्कर्म की खबर पर सनसनी
विज्ञापन

पीड़िताओं की मां ने दी पुलिस को छेड़छाड़ की तहरीर
आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मेडिकल भी कराया
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। मासूम बालिकाओं से दुष्कर्म की खबर पर पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। हालांकि बाद में एक पीड़िता की मां ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया।
जेठवारा इलाके में गुरुवार की सुबह दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को खेत से दबोच लिया। जेठवारा एसओ ने जांच के बाद एक बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसी उसकी बेटी को हर दिन टाफी का लालच देकर बुलाता था। उसके साथ अश्लील हरकत करता था। बुधवार की देर शाम खेलने के दौरान भी आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। पता चला कि पड़ोस की रहने वाली एक दस वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ भी वह अश्लील हरकत कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि दुष्कर्म की बात सामने आई थी, लेकिन बच्ची की मां ने छेड़छाड़ की तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


प्राइवेट लाइनमैन के पिता ने दी पुलिस को तहरीर
मदाफरपुर। प्राइवेट लाइनमैन के मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कंधई थाना क्षेत्र के सिकरी कानूपुर निवासी अश्वनी पांडेय प्राइवेट लाइनमैन था। बुधवार को गांव की लाइन ठीक करते समय वह बिजली के पोल से गिर गया। उपचार ले जाने के पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को मृतक के पिता भोला पांडेय ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के बलवंत सिंह और सर्वेश सिंह उसके बेटे अश्वनी को जबरन बिजली की लाइन ठीक कराने ले गए थे। एसओ कंधई ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-
टाइनी शाखा संचालक को लूटने वाले बदमाशों को भेजा जेल
दो शातिर बदमाश घर छोड़कर चल रहे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता। सोमवार को टाइनी शाखा संचालक से सवा लाख रुपये लूटने का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मानधाता थाना क्षेत्र के कुटिलिया स्थित बीओबी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक प्रभाकर पांडेय को सोमवार की सुबह रास्ते में तीन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था। हालांकि एक बदमाश प्रभाकर के हाथ लग गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश पुनीत सोनी पुत्र बनवारीलाल से पूछताछ के बाद फरार बदमाशों के घर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने बैंक से मुखबिरी करने वाले विपिन के साथी संतोष कुमार सरोज पुत्र किशोरी लाल निवासी पूरे वैष्णव को दबोच लिया। दोनों के पास से तमंचा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक, 250 ग्राम चरस बरामद किया। एसओ मानधाता ने बताया कि घटना में शामिल शातिर बदमाश शनि उर्फ आशिक अली पुत्र शौकत अली निवासी अकोढ़िया व अफसर अली पुत्र अब्बास निवासी मानधाता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed