फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रमुख सचिव ने गांव पहुंचकर ली पौधरोपण की जानकारी

प्रमुख सचिव ने गांव पहुंचकर ली पौधरोपण की जानकारी

Thu, 28 Mar 2019 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने गांव पहुंचकर ली पौधरोपण की जानकारी

विज्ञापन
फोटो- 34
प्रमुख सचिव ने गांव पहुंचकर ली पौधरोपण की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। माइक्रो प्लानिंग के तहत क्षेत्र में भारी संख्या में पौधे लगाए गए थे। पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया था। अब एक बार फिर से 22 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। इसे लेकर प्रमुख सचिव ने गांवों का दौराकर पूर्व में लगाए गए पौधों और जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी ली।
वन विभाग से चलाए जा रहे माइक्रो प्लानिंग कार्यक्रम के तहत पौधरोपण की जानकारी करने के लिए प्रमुख सचिव ओमप्रकाश गुरुवार को शेखपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से बातचीत करके पौधरोपण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण में दिलचस्पी लेने वाले लोगों के बारे में जानकारी दी गई। यही नहीं उन्होंने पूर्व में चलाए गए जागरूकता अभियान के बारे में भी बात की। इसके बाद उन्होंने शहाबपुर गांव पहुंचकर प्रधान राजेश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कंजरवेटर डा.राजीव मिश्र, डीएफओ बीआर अहिरवार, रेंजर विजयशंकर द्विवेदी के अलावा मार्कंडेय सिंह, मान सिंह, आनंद सिंह, अनुराग तिवारी, रोहित सिंह, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो- 33
फायरिंग के साथ दबंगों ने गिराया घर
सूचना पर पहुंची पुलिस, गांव में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरेा
बाघराय। जमीन के विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति का घर गिरा दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। इससे गांव में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों के दौडने पर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकीनाथ का पुरवा गांव में जेठवारा थाना के ऊदापुर गांव निवासी नंदलाल पुत्र बुद्धू ने घर बनाया है। उसने यह घर नाथ का पुरवा निवासी विमलादेवी से बैनामा कराने के बाद बनवाया। गुरुवार को शाम करीब चार बजे के करीब कुछ बाहरी दबंगों ने मौके पर पहुंचकर नंदलाल का घर गिरा दिया। इस दौरान उसके पडोसी नन्हे की बहन अनीता देवी का भी घर दबंगों ने गिरा दिया। तमंचे से दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। गांव के लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर डायल 100 के साथ ही थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। नंदलाल ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज के दहियावां निवासी रामआसरे गौतम ने अपने साथियो के साथ आकर दीवार गिराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बकरी चराने के विवाद में किशोरी को पीटा
बाघराय (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बेला जटमलपुर गोगौर गांव निवासी गौरी देवी पुत्री अवध नारायण ने खेत में बकरी चराने गई थी। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस पर विपक्षियों ने उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आई सन्नू देवी पुत्री धर्म नारायण को भी पीट दिया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक को पुलिस ने बनाया गुंडा
परियावां (ब्यूरो)। पुलिस ने मृतकों को भी गुंडा बना दिया है। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतकों का नाम होने के कारण लोग यह मान बैठे हैं कि पुलिस कमरे में ही बैठकर इस तरह की सूची तैयार करती है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोराली गांव में पुलिस ने 32 लोगों को पाबंद किया है। इसी तरह से बबुल्लापुर निवासी रामराज पुत्र श्याम सुंदर को भी पाबंद कर दिया गया है, जबकि उनकी मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होने पुलिस को बताया। इसके अलावा भी कई लोग जो यहां नहीं हैं, उनके नाम भी जमानत कराने का नोटिस आ गया है। नवाबगंज एसओ का कहना है कि मृतक का नाम सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

बिना कनेक्शन चला रहे थे आटाचक्की, मुकदमा
परियावां (ब्यूरो)। विद्युत उपकेंद्र कालाकांकर से जुड़े क्षेत्र किशुनदासपुर गांव में गुरुवार की दोपहर डीएफओ देवेंद्र प्रताप वर्मा, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह, लाइनमैन सुरेश पाल, ओमप्रकाश की संयुक्त टीम ने चेकिंग की। इस दौरान गंाव के संतोष कुमार तिवारी पुत्र अवध बिहारी के यहां बिना कनेक्शन के केबिल जोडक़र चक्की चलाई जा रही थी। कागजात न दिखा पाने पर नवाबगंज पुलिस ने थाने में तहरीर देकर मुकामद दर्ज कराया।


फोटो- 35
स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
कुंडा (ब्यूरो)। मतदाता जागरूकता को लेकर सीएचसी से स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकाली। भारी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों ने कस्बे में घूमकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगेां से अपील की। इस दौरान नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। कुंडा सीएचसी में अधीक्षक डा.दिनेश सिंह के नेतृत्व में आशा, एएनएम सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली सीएचसी से निकलकर पूरे कस्बे में घूमी। इस दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed