फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खेल रहे मासूम की मौत

बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खेल रहे मासूम की मौत

Wed, 11 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खेल रहे मासूम की मौत
news
लालगंज। बाइक की चपेट में आने से घर के सामने खेल रहे मासूम की मौत हो गई। बाइक सवार की पिटाई के बाद ग्रामीणाें ने उसे पुलिस को सौंप दिया। मासूम की मौत की जानकारी होने पर परिवार में आयोजित निकासन समारोह स्थगति कर दिया गया। कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के अझारा गांव निवासी मुकेश सरोज के नवजात बेटे का बुधवार को कालाकांकर रोड स्थित घर पर निकासन समारोह आयाजित होना था। इसके लिए घर दरवाजे पर परिजनों के साथ रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था। परिजन समारोह की तैयारी में जुटे हुए थे। इस बीच मुकेश के भाई हरकेश सरोज का चार वर्षीय बेटा हिमाचल कार्यक्रम में शामिल होेने आए अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। रोड के किनारे खेल रहा हिमाचल अचानक एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के आरोपी रायपुर तियाई निवासी बाइक सवार सोनू सरोज को ग्रामीणों ने दबोचकर पिटाई कर दी और पुलिस के पहुंचने पर उसके हवाले कर दिया। उधर, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मासूम को लेकर परिजन लालगंज सीएचसी पहुंचे। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन अस्पताल के सामने दहाड़ मारकर रोने लगे। साथ आईं महिलाएं मासूम को शव लेकर जा रहे जीप के सामने लेट गईं। बाद में लोगों ने समझाबुझाकर सभी का घर भेजा। मासूम का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। निकासन की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। परिजनों ने समारोह स्थगति कर दिया। घटना के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात लिखित देते हुए शव की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मासूम के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। देर शाम मृतक के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षाें में सुलह समझौता हो गया है। कार्रवाई नहीं करने पर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed