फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गला रेतकर युवक की हत्या 17-05-17

गला रेतकर युवक की हत्या 17-05-17

Sun, 27 May 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
गला रेतकर युवक की हत्या 17-05-17

विज्ञापन
घर से मुंबई के लिए निकले युवक की लाश सई नदी में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से मिले के जरिए मृतक की शिनाख्त की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव से गुजरी सई नदी की ओर रविवार की सुबह ग्रामीण गए तो दंग रह गए। नदी में एक 25 वर्षीय युवक की लाश पड़ी थी। उसके गले से खून बह रहा था। बायीं ओर गले और चेहरे पर अनगिनत प्रहार किया गया था। चौकीदार रज्जन सरोज की सूचना पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पैंट की जेब में मिले मोबाइल से उसके घरवालों को खबर दी। परिवारीजनों का इंतजार करने के बजाय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच जेठवारा थाना क्षेत्र के छतौना से मुस्तफा हुसैन अपने परिवार के लोगों के साथ मर्च्युरी पहुंचा। शव देखते ही वह रोने लगा। उसने शव की पहचान अपने बेटे सोनू उर्फ मुकादम अली के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि वह आठ मई को मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। मोबाइल पर उसने अपनी मां से बात भी किया था। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह कैसे सांगीपुर पहुंच गया। इस बात की उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

एसओ सांगीपुर ने बताया कि मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। काल डिटेल से पता चलेगा कि वह मुंबई गया था कि नहीं। वह इतने दिनों तक कहां था और किन लोगों से उसकी बातें हुईं हैं। चौकीदार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट------
बहन की शादी में आया था घर
सोनू उर्फ मुकादम अली अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अप्रैल माह में घर आया था। वह मुंबई में बिस्कुट की कंपनी में काम करता था। वह अपने घर से आठ मई को मुंबई जाने की बात कहकर निकला था। सांगीपुर में उसकी रिश्तेदारी भी है। परिवारीजन आशंका जता रहे हैं कि वह चुपके से रिश्तेदारी तो नहीं चला गया था। फिलहाल हत्या की वजह परिवार के लोग बता पाने में असमर्थ हैं।


इनसेट-----
काल डिटेल खोलेगा सोनू की हत्या का राज
सांगीपुर के थरिया गांव से गुजरी सई नदी में जेठवारा थाना क्षेत्र के छतौना निवासी सोनू की हत्या का राज उसका मोबाइल खोलेगा। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उसके मोबाइल का सीडीआर निकलवाने का प्रयास तेज कर दिया है, ताकि वह आठ मई के बाद कहां था। इस बात की सही जानकारी मिल सके। काल डिटेल की मदद से पुलिस सोनू की हत्या के राज का खुलासा करने में कामयाब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed