फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

Tue, 22 Aug 2017 08:03 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा
लालगंज। किशोरी के अपहरण के मामले में नामजद आरोपी को पैसा लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अफसरों से शिकायत की है। तीन दिनों तक आरोपी को कोतवाली में बैठाए रखा गया। परिजनों ने किशोरी की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। नामजद आरोपी का छोड़ दिए जाने ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के सराय राजू से दस दिन पहले एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितयों में गायब हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि उसका अपहरण कर लिया गया है। मामले में चार युवकों को नामजद करते हुए परिजनाें ने कोतवाली में अपहरण व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छापेमारी कर शुक्रवार की शाम जलेशरगंज निवासी एक नामजद आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। उसे पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। तीन दिन तक कोतवाली में पूछताछ के लिए रखने के बाद युवक को पुलिस ने रविवार की देर रात छोड़ दिया। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उनका आक्रोश भड़क उठा। परिजनों ने कोतवाल पर आरोप लगाया है कि पैसा लेकर अपहरण के नामजद आरोपी को पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


नाराज परिजनों ने कोतवाली पुलिस के करतूत की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी, महिला आयोग समेत अन्य अफसरों से की है। शिकायत में परिजनों ने कहा है कि अपहरण के आरोपी युवक पुलिस के संरक्षण के चलते खुल्रेआम घूम रहे हैं। उन्होने आशंका व्यक्त की है कि अपहरण के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई है, अथवा उसे किसी गलत काम के लिए कहीं दूर ले जाकर बेच दिया गया। इस बावत कोतवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होने मीटिंग में होने की बात कहते हुए मोबाइल स्विच आफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed