फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 lakh ki loot

संग्रामगढ़ थाने के सामने 11 लाख लूटे

Thu, 16 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
11 lakh ki loot
loot
संग्रामगढ़ थाने के सामने बुधवार की सुबह पल्सर सवार तीन बदमाश डाक विभाग का कैश बाक्स लूटकर भाग निकले। इसमें करीब साढ़े चार लाख नगदी, छह लाख के डिमांड ड्राफ्ट समेत डाक और रसीदी टिकट थे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। थाने के एचसीपी व डाककर्मियों ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। संग्रामगढ़ थाने से महज सौ कदम की दूरी पर उप डाकघर स्थित है। बुधवार की सुबह करीब सवा दस बजे थाने में डाकघर का कैश बाक्स लेने के लिए डाक पैकर रामअचल, सहायक पोस्ट मास्टर मथुरालाल यादव व स्वीपर चिंता देवी का बेटा शुभम पहुंचे। सभी कैश बाक्स लेने के बाद डाकघर के लिए चल पड़े। अभी वह थाने से चंद कदम दूर ही गए थे कि रास्ते में चाय की दुकान के करीब पल्सर पर बैठा युवक तीनों को रोकने लगा। यह देख रामअचल ने विरोध किया। इस पर युवक ने तमंचा निकालकर तान दिया।
विज्ञापन


यह देख कर्मचारियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। वे शोर मचाते हुए सहयोगियों को बुलाने की कोशिश कर रहे थे तभी दूसरा बदमाश तमंचा लेकर पहुंच गया। बदमाशों ने कैश बाक्स छीन लिया। यह देख चाय की दुकान पर बैठे थाने के एचसीपी श्यामनारायण तिवारी आगे बढ़े। इतने में तीसरा बदमाश आगे आ गया और एचसीपी की ओर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश पल्सर से कैश बाक्स लूटकर बाबागंज की ओर भाग निकले। कुछ दूर तक लोगों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। सहायक पोस्टमास्टर मथुरालाल यादव ने बताया कि कैश बाक्स में 6 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट, 3 लाख 76 हजार 927 रुपये नकद व 79 हजार रुपये मुख्य डाकघर के, 1280 रुपये का रसीदी टिकट, 13 हजार 239 का डाक टिकट, 16 हजार 117 रुपये का चेक रखा था। सूचना के बाद एसओ संग्रामगढ़ के अलावा दूसरे थानेदार भी बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ किए, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। मौके पर पहुंचे एसपी माधव प्रसाद वर्मा ने घटना की जानकारी ली। इस मामले में देर रात डाक पैकर रामअचल की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed