फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चिकित्सक को गोली मारने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

चिकित्सक को गोली मारने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 19 May 2019 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक को गोली मारने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
चिकित्सक को गोली मारने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा
घायल डाक्टर पहुंचा घर, पुलिस को दी तहरीर
आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। होला का पुरवा में चिकित्सक को गोली मारने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। घायल डाक्टर घर आ गया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जेठवारा के होला का पुरवा बाजार निवासी डा. भानु पटेल को 14 मई की रात बाइक सवार बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर गोली मार दी थी। उसका कई दिनों तक एसआरएन में उपचार चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भानु पटेल घर आया। उसने जेठवारा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ऊदापुर निवासी सलमान पुत्र तहुवल व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस नामजद आरोपी के साथ अज्ञात बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। एसओ जेठवारा ने बताया कि अब डाक्टर की तबियत ठीक है। नामजद आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
जेठवारा। शौच के लिए निकली किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। हालांकि शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े। जिससे उसकी आबरू लुटने से बच गई। जेठवारा थाना क्षेत्र की एक किशोरी शनिवार की शाम शौच के लिए खेत की ओर गई थी। गांव के एक मनचले युवक बदनियती से किशोरी को दबोच लिया। वह उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी उससे बचने के लिए शोर मचाने लगी। जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जिसके चलते आरोपी युवक को भागना पड़ा। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग से गृहस्थी जलकर राख, भैंस झुलसी
मानधाता। छप्पर में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से भैंस व पडिय़ा झुलस गई। मानधाता थाना क्षेत्र व मऊआइमा की सीमा पर स्थित नेवादा निवासी हरिशंकर के रिहायशी छप्पर में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग से उसकी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते। इससे पहले ही आग ने भैंस व पड़िया को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


जमीन विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट
संडवाचंद्रिका। जमीन विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के दुर्वासा पांडेय का पुरवा निवासी राम मिलन और शिवमूरत सगे भाई हैं। रविवार को दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी होने के दौरान मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने गई। जहां मरहम पट्टी के बाद दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed