फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   25 हजार के ईनामी को पुलिस ने दबोचा

25 हजार के ईनामी को पुलिस ने दबोचा

Wed, 24 Oct 2018 07:32 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
25 हजार के ईनामी को पुलिस ने दबोचा
फोटो-
विज्ञापन

25 हजार के ईनामी को पुलिस ने दबोचा
चार साल पहले पुस अभिरक्षा से हो गया था फरार, अधिवक्ता की हत्या में अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा
साधू बनकर पुलिसकर्मी पंजाब से खोजते हुए पहुंचे सूरत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चार साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार के ईनामी सजायाफ्ता कैदी को पुलिस ने धर दबोचा। उसकी तलाश में पुलिसकर्मियों को कई प्रांतों की धूल फांकनी पड़ी। अधिवक्ता की हत्या में उम्रकैद की सजा काटने के दौरान वह फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि तीन दिसंबर 2004 में कंधई थाना क्षेत्र के नेवरा में अधिवक्ता मुन्नीलाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पड़ोस के रहने वाले भूपेंद्र पाल पुत्र राजाराम पाल व उसके परिवार के लोगों को नामजद किया गया था। सुनवाई के दौरान 20 सितंबर 2007 को न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सुनाई थी। कोर्ट से परिवार के लोगों को राहत मिल गई थी। तबियत खराब होने के कारण 29 अप्रैल 2014 को जिला कारागार से भूपेंद्र को इलाज कराने के लिए एसआरएन ले जाया जा रहा था। भुपियामऊ के पास पुलिस अभिरक्षा से भूपेंद्र फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी। उसे भुपियामऊ पुल के करीब से ही दबोचने में स्पेशल टीम के निरीक्षक, शहर कोतवाल और सर्विलांस प्रभारी की टीम का अहम योगदान रहा। पुलिस सूत्रों की मानें तो हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भूपेंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं थीं। इसके लिए निरीक्षक मृत्युंजय मिश्रा की टीम पंजाब से लेकर सूरत तक भागदौड़ करती रही। यहां तक कि पुलिसकर्मियों को साधू की वेशभूषा धारण कर भूपेंद्र की गिरफ्तारी का प्रयास करना पड़ा। पुलिस ने बुधवार को उसकी गिरफ्तारी दिखाते हुए जेल भेज दिया। उसके ऊपर कंधई थाने में तीन व नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

इनसेट--------
पुलिस से बचने को बदलता रहा ठिकाना
पुलिस अभिरक्षा से फरार ईनामी हत्यारोपी भूपेंद्र पाल पुलिस से बचने के लिए हरसंभव प्रयास करता रहा। कुछ दिनों तक पंजाब के पारले जी बिस्किट कंपनी में काम किया। वहां तीन सालों तक काम करने के बाद अपना ठिकाना बदल लिया। जिसकी किसी को भनक नहीं थी। हालांकि खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गुजरात प्रांत के सूरत के शीतल इंडस्ट्री में कपड़ों में एंब्रायडरी का काम करने लगा। उसकी पत्नी व एक बेटी भी उसके साथ ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
हवाईजहाज से लाने को मजबूर हुए पुलिसकर्मी
अधिवक्ता मुन्नीलाल की हत्या के मामले में सजायाफ्ता ईनामी बदमाश भूपेंद्र को पुलिसकर्मी पहचानते तक नहीं थे। बड़ी मुश्किल से फोटो जुटा पाने के बाद पुलिस उसके पीछे पड़ गई। सूरत में भूपेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे ट्रेन से लेकर आने की तैयारी कर रही थी लेकिन एसपी देवरंजन वर्मा से बातचीत करने के बाद उसे हवाईजहाज से लेकर आने के लिए पुलिसकर्मी मजबूर हो गए।

पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़। मारपीट कर रुपये लेने वालों के खिलाफ पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गड़ही निवासी सावित्री देवी पत्नी रामशिरोमणि का आरोप है कि उसके बेटे से गांव के एक व्यक्ति ने जबरन 74 हजार रुपये छीन लिए। उलाहना देने पर उसे मारापीटा। शिकायत करने पर पुलिस ने भगा दिया। प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अंतू पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

संदिग्ध हालत में आग से युवती समेत दो झुलसे
प्रतापगढ़। संदिग्ध हालत में आग लगने से युवती समेत दो लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कंधई थाना क्षेत्र के कोठियाही निवासी श्यामलाल (35) पुत्र छोटेलाल आग से संदिग्ध हालत में झुलस गए। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दूसरी ओर नगर कोतवाली के कांशीराम कालोनी जोगापुर की रहने वाली नूरी (35) पत्नी शाहिद बुधवार की सुबह आग से झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया।

सेंध लगाकर दुकान से हजारों की चोरी
जगेशरगंज। सेंध लगाकर चोरों ने हजारों रुपये का सामान व 5 हजार रुपये चुराकर भाग निकले। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र के बांसी निवासी अशोक कुमार केसरवानी ने जगेशरगंज में किराने की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात चोर सेंध लगाकर भीतर घुसे। चोरों ने 5 हजार रुपये के साथ ही 20 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। बुधवार की सुबह अशोक का बेटा अमन दुकान खोला तो दंग रह गया। सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की बाबत तहरीर दी है।


अब्दुल हई बने सपा के जिला सचिव
प्रतापगढ़। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेशउत्तम पटेल ने तिलौरी सगरासुंदरपुर निवासी अब्दुल हई को जिला सचिव बनाया है। जिससे जिले के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के इस कदम से संगठन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed