फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नशे में धुत सिपाही ने बाजार में किया हंगामा

नशे में धुत सिपाही ने बाजार में किया हंगामा

Tue, 20 Mar 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत सिपाही ने बाजार में किया हंगामा
नशे में धुत सिपाही ने बाजार में किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। कधंई थाने में तैनात सिपाही शराब के नशे में धुत होकर मंगलवार दोपहर कस्बे में उत्पात मचाने लगा। दुकानदारेां के विरोध करने पर बाजार के बीच से वाहन लेकर भाग निकला।
कंधई थाने में तैनात एक सिपाही मंगलवार को रिश्तेदारी में मेढ़ौली गांव आया था। दोपहर में रानीगंज कस्बे में पहुंचकर दोस्त के साथ जमकर शराब पी। नशा होने पर नीम के पेड़ के नीचे लेट गया। कुछ देर बाद व्यापारी अपनी दुकानें लगाने के लिए उसे उठाने लगे। इस पर वह व्यापारियों का सामान फेंकने लगा। वर्दी की धाैंस दिखाते हुए गाली देने के साथ कुछ लोगों की पिटाई करने लगा। कुछ देर तक व्यापारी उसकी हरकत को देखते रहे। बाद में पुलिस को सूचना दी। व्यापारियों के आक्रोश को देख सिपाही वाहन लेकर भाग निकला। क्षेत्राधिकारी जीडी मिश्र ने बताया कि नशेड़ी सिपाही के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। तहसील बार के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री के पद के लिए घमासान होगा।
तहसील बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता दिनेश पांडेय, गिरीशचंद्र मिश्र व सुभाषचंद्र मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए दिनेशचंद्र यादव व निलेश कुमार ने नामाकंन किया है। बाकी अन्य पांच पदों पर एक-एक लोगों का पर्चा आने से उनको र्निविरोध निर्वाचित किया गया है। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी विजय शंकर यादव, रामपाल सरोज व न्यासी मण्डल के सदस्य अशोक मिश्र, शेलेश पांडेय, शशि कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, सुरेश चंद्र शुक्ल सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed