{"_id":"5751c7c24f1c1b8c4910926a","slug":"crime-near-railway-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने युवक को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अब पीएफ के पूरे पैसे निकाले जा सकेंगे
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के रेलवे कॉलोनी के करीब बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने युवक से पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकले। काफी खोजबीन के बाद भी बदमाशों को पकड़ने में लोग नाकाम रहे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी सहोदरपुर निवासी अंशु सिंह गुरुवार की शाम बाइक से जेल रोड की ओर जा रहा था। पुलिया पार करने के बाद वह आगे की ओर बढ़ा तो रेलवे कॉलोनी की ओर से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। पहले उसका मोबाइल निकालकर फेंक दिया। इसके बाद बाइक की चाबी भी निकाल कर फेंका। वह विरोध करते हुए शोर मचाने लगा तो बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। उसकी जेब से पांच हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश रेलवे कालोनी की ओर ही भाग निकले।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही अंशु के परिवार के लोग भी एकत्र हो गए। उन लोगों ने बदमाशों के भागने की दिशा में काफी देर तक खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की शिकायत जेल चौकी की पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।