फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime near mother hospital

फर्नीचर व्यवसायी से डेढ़ लाख की लूट

Fri, 19 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कचहरी रोड पर स्थित गोपाल फर्नीचर के मालिक से शुक्रवार रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दहिलामऊ निवासी मदन गोपाल पांडेय की कचहरी रोड पर फर्नीचर की दुकान है। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान बंदकर घर जा रहे थे। मदर अस्पताल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचा सटाकर उनके पास रहे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सीओ सिटी रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed