{"_id":"571e623f4f1c1b0d75a91aaf","slug":"crime-near-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर सराफ से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर सराफ से लूट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार रात घर लौट रहे एक सराफ को तमंचे के बल पर लूट लिया। जनपद इलाहाबाद के सोरांव थाना क्षेत्र के गंधिना निवासी सुनील कुमार सोनी पुत्र माधव प्रसाद सोनी सोमवार को प्रतापगढ़ जेवरात का लेनदेन करने आया था। अपने कई काम निपटाने के बाद वह एक लाख रुपये की कीमत के जेवरात (अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन ) लेकर बाइक से घर जा रहा था।
गजेहड़ा जंगल के करीब पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसकी बाइक लूटकर इलाहाबाद की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद सुनील ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मानधाता पुलिस पूछताछ के बाद बदमाशों की खोजबीन में चेकिंग करने लगी, लेकिन खबर भेजे जाने तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सुनील के मुताबिक उसने बाइक की डिक्की में जेवरात का थैला रखा हुआ था। एसओ राजकिशोर ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।