{"_id":"594821c54f1c1b3f628b4578","slug":"crime-near-chilbila-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर किया जान देने का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर किया जान देने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलबिला रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर आगे उत्तरी छोर पर एक बुजुर्ग ने वनएएफ पैसेंजर से कटकर जान देने का प्रयास किया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बेटों से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई। वहीं परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं।
कंधई थाना क्षेत्र के दुलापुर निवासी रामसूरत (65) का घर पर परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो वह सोमवार सुबह नाराज होकर खुदकशी करने के लिए घर से निकल पड़ा। चिलबिला रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो यहां इलाहाबाद से फैजाबाद जाने वाली वनएएफ पैसेंजर खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह स्टेशन से दौ सौ मीटर दूर उत्तर दिशा में पहुंचा और पटरी पर लेट गया। हड़बड़ी के कारण वह पटरी के बीच में चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।