{"_id":"571fb1e14f1c1bfb4ca91980","slug":"crime-in-zila-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा के झोले से नगदी ले उड़ा उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा के झोले से नगदी ले उड़ा उचक्का
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
अस्पताल में दवा लेने पहुंची वृद्धा के झोले में रखे पांच सौ रुपये लेकर उचक्का फरार हो गया। महिला लोगोें से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। यहां तक कि पुलिस ने भी उसे शांत कराकर घर जाने को कह दिया।
शहर के दहिलामऊ निवासी शरीफुल निशा (65) मजदूरी करती है। मंगलवार को वह टेंपो से जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंची। उसने अपने बटुए में पांच सौ रुपये रखे थे। अस्पताल में एक उचक्का उसके बटुए में ब्लेड मारकर पैसा लेकर फरार हो गया। वृद्धा के शोर मचाने पर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वृद्धा अपने मेहनत के रुपये को परेशान रही, लेकिन वहां मौजूद लोग उसकी पुकार सुनने के बजाय तमाशबीन बने रहे। यहां तक कि पुलिस भी उचक्के का पता लगाने के बजाय वृद्धा को ही शांत कराने लगी। साथ ही उसे घर जाने को कह दिया।