{"_id":"5890d7134f1c1b5979e8010c","slug":"crime-in-udaiyapur-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर लूटे जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर लूटे जेवर और नकदी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दौलतपुर शिवबोध निवासी राकेश सिंह पुत्र राजाराम सिंह के घर में सोमवार की रात छत के रास्ते आधी रात दो चोर कूद गए। उनके कूदने की आवाज पर परिजन जाग गए। यह देख बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर चुप करा दिया और दरवाजा खोल कर बाहर खड़े अन्य साथियों को भी बुला लिया। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिजनों को मारापीटा और कमरे में बंधक बनाकर लाखों के जेवर, मोबाइल समेत नकदी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग पहुंचे और दरवाजा खोलकर परिजनों को बाहर निकाला।
कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक छानबीन की गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सोमवार की रात ही उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर में करुणाकर प्रताप सिंह के दुकान की शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल, कैमरा व दस हजार नकदी लेकर भाग निकले। इसी गांव के पूरे सेंगरन में प्रशांत सिंह की मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर कंप्यूटर, मोबाइल व दो हजार नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरों ने उड़ा दिया। इसकी जानकारी सुबह हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। एक ही रात में लूट व चोरी की बड़ी वारदात होने से लोगों में दहशत में है। पीड़ितों ने कोतवाली उदयपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है।