फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in shivcharan ka purwa

युवक को मारी गोली, पथराव

Tue, 29 Nov 2016 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime in shivcharan ka purwa
crime
समझौते के लिए जा रहे युवक को तमंचा सटाकर मारपीट की गई। इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया तो उस पर फायर कर दिया गया। गोली उसके हाथ में लगी। घर पहुंचकर उसने सूचना परिजनों को दी तो गांव के दर्जनों लोग आरोपियों के घर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान दूसरी तरफ से भी पथराव किया गया। करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। सूचना पर जेठवारा और महेशगंज की पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के नरियावां सरायराजमती गांव निवासी अरविंद तिवारी का विवाद गजाधरपुर के सोनू उर्फ शुभम तिवारी से चल रहा था। सोमवार की सुबह क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बबलू शुक्ला ने शुभम् को फोन करके समझौत के लिए बुलाया था। इस पर शुभम् को रास्ते में शिवचरन का पुरवा के पास ही अरविंद, दीपू त्रिपाठी व संजू मिश्रा रास्ते में ही मिल गए। रास्ते में ही दोनों के बीच तकरार होने लगी। आरोप है कि अरविंद व उसके साथियों ने तमंचे के बल पर उससे मारपीट शुरू कर दी। वह भागा तो उस पर फायरिंग की गई। इससे उसके हाथ में गोली लग गई। भागकर वह अपने घर पहुंचा और परिजनों सहित गांव के लोगों को घटना के बारे में बताया। इससे आक्रोशित लोग अरविंद के घर सरायजानमती पहुंच गए। इसके बाद वहां जमकर बवाल काटा और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। बवाल बढ़ते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर महेशगंज व जेठवारा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अरविंद को हिरासत में लिया है। इस मामले में शुभम ने जहां अरविंद व उसके साथियों को नामजद करते हुए जान से मारने के प्रयास की तहरीर दी है वहीं अरविंद ने गाली-गलौज करने और ईंट-पत्थर चलाने की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed