फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in sandila village

सो रहे वृद्ध की ईंट से कूंचकर हत्या

Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime in sandila village
अमर उजाला प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
रानीगंज। दस बिस्वा जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने मंगलवार की रात में सो रहे वृद्ध की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को बुधवार की सुबह हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के संडिला निवासी चेतराम सरोज (65) मंगलवार की रात नए मकान पर सोने चला गया। बुधवार की सुबह गांव का राजमिस्त्री चेतराम से मजदूरी मांगने के लिए घर पहुंचा। बेटे राजेंद्र ने बताया कि पिताजी से बात कर आने के बाद पैसा देता है। वह अपने नए मकान पर पहुंचा। मकान का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में घुसा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पिता की जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी है। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह दलबल के साथ पहुंचे। मृतक के चारपाई के पास खून से सना ईंट पड़ा था। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि जमीन के विवाद के कारण ही चेतराम ने आबादी की जमीन को पड़ोसी रामबहादुर के हाथ बैनामा कर दिया था। फिर भी पड़ोसी विवादित जमीन पर किसी को कब्जा नहीं करने दे रहे थे। चेतराम के बेटे राजेंद्र का आरोप है कि पड़ोसी रामअधार, पुन्नीलाल, सुरेंद्र कुमार व विद्या देवी पत्नी रामअधार ने ही उसके पिता की हत्या की है। पहले कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed