{"_id":"56fec3484f1c1be044f00105","slug":"crime-in-sagrasunderpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को सगरासुंदरपुर में तालाबी आराजी से अतिक्रमण हटवाया। ग्राम पंचायत में स्थित तालाब की जमीन पर आरोपी संतोष कुमार जायसवाल द्वारा इधर कई महीने से तालाब को पाटकर मिट्टी की भराई के जरिए अतिक्रमण किया जा रहा था। ग्रामीणों ने तालाब पर अतिक्रमण को लेकर डीएम से लेकर एसडीएम तक से कई बार लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। पर तहसील प्रशासन जांच पड़ताल के नाम पर अतिक्रमण हटाने को लेकर कछुआ चाल ही चलता रहा।
शुक्रवार को एसडीएम वाईबी सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार सदानंद सरोज व कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसके तिवारी तथा राजस्व निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय के साथ राजस्व एवं पुलिस महकमे की टीम ने तालाबी आराजी की जमीन का सीमांकन शुरू कराया। तालाबी आराजी का सीमाकंन देखकर अतिक्रमण करने वाला मौके से फरार हो गया। जांच पड़ताल के बाद राजस्व टीम की निशानदेही पर प्रशासन ने तालाबी क्षेत्र से अतिक्रमण को जेसीबी मशीन बुलवाकर हटवाते हुए चहारदीवारी भी बनवा दी। वहीं नायब तहसीलदार सदानंद ने तालाब की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के बाबत अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एसडीएम को देर शाम रिपोर्ट भी सौंप दी है। तालाबी आराजी की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने को लेकर यहां बड़ी तादात में ग्रामीण भी इकट्ठा देखे गए।