{"_id":"57531bc24f1c1b7d2810d181","slug":"crime-in-sagramgarah-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी संग किया सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी संग किया सामूहिक दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से किशोरी का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी जब किसी तरह हैवानों के चुंगल से छूटी तो घर पहुंचकर मां को सारी बात बताई। शनिवार को पीड़ित परिवार ने संग्रामगढ़ थाने में पहुंचकर तहरीर दी।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक ट्रक ड्राइवर है। इसके चलते वह आए दिन घर के बाहर ही रहता है। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। बुधवार रात घर के बाहर उसकी पत्नी और बेटी सो रही थी। इस दौरान गांव के ही दो युवक आए और उसकी 13 वर्षीय बेटी का मुंह दबाकर बगल में स्थित लोहिया आवास कालोनी में उठा ले गए। इस दौरान दोनों ने किशोरी के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद किशोरी उनके चुंगल से छूटी तो घर पहुंची और अपनी मां को जगाकर सारी बात बताई।
सुबह किशोरी की मां ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। घर से दूर होने के कारण किशोरी का पिता उसी दिन नही पहुंच सका। शनिवार को वह घर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उसने गांव के ही दोनों युवकों के खिलाफ संग्रामगढ़ थाने में तहरीर दी। हालांकि घटना के बारे में एसओ संग्रामगढ़ ने जानकारी से इंकार किया है।