फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in robertsganj

नकली नोटों संग प्रतापगढ़ का युवक गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 22 Sep 2016 12:14 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र  पुलिस ने नकली नोट का काला धंधा करने वाले गिरोह के एक सदस्य को बुधवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि जबकि प्रतापगढ़ निवासी उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति के बैग से पांच सौ के छह और एक हजार के दो नकली नोट तथा पांच सौ और हजार के नोट साइज में कटे कागजों के अलावा नोट छापने की इंक बरामद हुई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में बुधवार को सिटी सीओ सच्चिदानंद ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोट का काला धंधा करने वालेे गिरोह के दो सदस्य राबर्ट्सगंज में मौजूद हैं। सवा दस बजे के करीब कोतवाल कमलेश्वर सिंह  पुलिस दल के साथ धर्मशाला चौक पहुंच गए और संदेह के आधार पर उन्होंने दो लोगों को रोका तो वे भागने लगे इनमें एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया । जबकि पकड़ा गया आरोपी प्रतापगढ़ जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के बरहथ गांव का निवासी उदयराज यादव है।
विज्ञापन


तलाशी में उसके बैग से पांच सौ के छह नकली नोट और एक हजार के दो नकली नोट मिले। इसके अलावा छापने के लिए काट कर रखे गए पांच सौ के नोट की साइज 476 सफेद कागज और एक हजार के नोट की साइज के 55 कागजों के अलाव नोटों के आकार के शीशे की दो प्लेटें, दो शीशी छपाई में प्रयुक्त होनेवाली इंक भी बरामद हुई। पुलिस दल उदयराज के फरार साथी प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी पवन पांडेय पुत्र कमला पांडेय को पकड़ने के लिए रवाना हो गया है। एसपी लल्लन सिंह ने नकली नोट के धंधे का भंडाफोड़ करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed