फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in raniganj ajgara

जिंदा जलाई गई युवती ने दम तोड़ा

Wed, 24 Jan 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime in raniganj ajgara
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
रंजिश में पिटाई के बाद आग के हवाले की गई युवती ने इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घटना के दौरान युवती को बचाने के प्रयास में झुलसे युवक की हालत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा निवासी मिठाईलाल की पुत्री अंजू सरोज (19) को रंजिश में सोमवार शाम पड़ोसी बंगाली डॉक्टर दीपू सरकार ने अपने भाई कल्लू सरकार के साथ पहले पीटा और फिर उसके ऊपर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आग का गोला बनी अंजू को बचाने में पड़ोसी साहिल झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल के बाद इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात ही अंजू की मौत हो गई। झुलसे साहिल का उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। अंजू की मौत की खबर मिलने पर कोहराम मच गया। पिता मिठाईलाल की तहरीर पर पुलिस ने दीपू सरकार और कल्लू सरकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात है। रात में ही घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने जायजा लिया। लालगंज पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed