{"_id":"5a01f8024f1c1b6a678ba1b5","slug":"crime-in-rani-ganj-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसौना के पूर्व प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसौना के पूर्व प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
shot demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। भैंसौना के पूर्व प्रधान को घर जाते समय बाइक सवार चार लोगों ने घेरकर गोली मार दी। इतना ही नहीं इन्होंने लाठी-डंडों से भी पूर्व प्रधान को पीटा। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले।
बताया जाता है कि रानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसौना के पूर्व प्रधान जावेद की गंभीरपुर के रहने वाले वारिस से विवाद चला आ रहा था। सोमवार की रात जावेद रानीगंज बाजार में रुके थे। वह व्यवसाय के सिलसिले में किसी भट्ठा मालिक का इंतजार कर रहा था। देर रात वह बातचीत करने के बाद घर के लिए बुलेट मोटरसाइकिल से निकला। पचरास के करीब वन विभाग कार्यालय पहुंचते ही कुछ लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। उनकी मंशा समझ जावेद ने बुलेट की स्पीड बढ़ा दी, लेकिन हमलावरों ने उसे घेरकर गोली मार दी। एक गोली उसके दाहिने में हाथ में लगी। जिससे वह बुलेट से गिर पड़ा। इसके बाद उसे तीन गोलियां मारी। पेट व पैर में भी उसे गोली लगी।
गोली लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे लाठी डंडे से भी पीटा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। घायल पूर्व प्रधान को तड़पता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने गंभीरपुर निवासी वारिस अली, अकील, उस्मान और असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।