{"_id":"6aea21ad02a95b8185090329","slug":"as-soon-as-ravana-was-slain-chants-of-jai-shri-ram-rang-out-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1011-181539-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रावण वध होते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रावण वध होते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
लीलापुर के हंडौर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। आयोजक
हंडौर में जय मां वीणावादिनी रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय रामलीला मंचन का कार्यक्रम सोमवार की रात रावण वध के साथ समाप्त हुआ। रावण वध होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
अंतिम दिन रामलीला में कुंभकरण वध, मेघनाद वध और राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। पहले दिनों की अपेक्षा अंतिम दिन दर्शकों की भीड़ अधिक रही। मंचन के दौरान कुंभकरण के विशालकाय रूप ने लोगों ने आकर्षित किया। वहीं, मेघनाद और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद ने लोगों को रोमांचित किया। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने का कलाकारों ने मंचन किया।
मेघनाद की भूमिका में माताफेर सिंह राठौर, श्याम तिवारी ने श्रीराम, अंकित तिवारी ने लक्ष्मण, शिव संपत्ति वर्मा ने विभीषण,अरविंद दुबे ने रावण, राज दुबे ने हनुमान और माता सीता के किरदार का अभिनय सूरज दुबे ने किया। समापन समारोह में ग्राम प्रधान नितेश सिंह ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
रामलीला मंचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। ग्राम प्रधान ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर संदीप दुबे, हरिशंकर दुबे, विनय दुबे, पवन शुक्ल गोलू, महेश पांडेय, समाजसेवी संजय शुक्ल, रत्नाकर तिवारी, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।