{"_id":"57531dc24f1c1b6a7910acca","slug":"crime-in-raghaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू इलाके के रघईपुर गांव में जमीन के विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को उस समय गोली मारकर घायल कर दिया, जब वह बाजार से घर जा रहा था। घायल के घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना को देखकर गांव के लोग दौड़ पडे़। ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग निकले।
अंतू इलाके के रघईपुर निवासी अनसार अहमद पुत्र जगन शनिवार को अंतू बाजार से शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौट रहा था। घर से दो सौ मीटर की दूरी पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। कंधे पर गोली लगते ही अंसार गिर पड़ा। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पडे़। ग्रामीणों को आते देख बदमाश अंतू बाजार की ओर भाग निकले। ग्रामीण घायल युवक को सीएचसी संडवा चंद्रिका ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अंतू एसओ प्रभात यादव ने बताया कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति से उसका जमीन का विवाद चला आ रहा था। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।