फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in puchwa dhamoha village

नहर के पानी को लेकर दो पक्षों भिड़े

Mon, 19 Jun 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
नहर के पानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बीच बचाव को परिजन आए तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के पुछवा धमोहन गांव निवासी रामपति पत्नी मुन्नू सरोज शनिवार शाम नहर के पानी से अपने खेत की सिंचाई कर रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान गांव के ही जयसिंह यादव से नहर के पानी के लिए कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों एक दूसरे भिड़ गए। पीड़ित का आरोप है रविवार सुबह लगभग नौ बजे वह गांव में किराने की दुकान से सामान खरीदने गया तो गांव के जयसिंह, राहुल, लवलेश कुमार और कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीखपुकार पर परिजन दौड़े तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन घटना के घंटों बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed