{"_id":"57531af14f1c1b7d2810d0fc","slug":"crime-in-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
बरहूपुर के रहने वाले जंगबहादुर पटेल (42) की शनिवार रात घर से थोड़ी दूरी पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार थे। वारदात को अंजाम देकर वे भाग निकले। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पट्टी कोतवाल संजय कुमार पहुंच गए थे।
जंगबहादुर किसान था। इसके अलावा वह वैद्यगीरी का काम भी करता था। शाम को वह घर से बरहूपुर बाजार में चाय पीने के लिए निकला था। रात दस बजे वह बाजार से पैदल ही घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और तमंचा निकाल कर दो गोलियां मार दीं। जंगबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावर भाग गए। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह पटेल मौके पर पहुंच गए।