{"_id":"576446fa4f1c1be53811cd83","slug":"crime-in-manar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान सहित चार पर लगा हरिजन एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान सहित चार पर लगा हरिजन एक्ट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्ड सत्यापन के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित चार के विरुद्ध मारपीट और हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। कार्ड सत्यापन के लिए होने वाली बैठक के बाद दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट हो गई थी।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मनार गांव में कार्ड सत्यापन के लिए बैठक होनी थी। इस पर पूर्व प्रधान सहित अन्य लोगों ने मुनादी न कराने को लेकर बैठक स्थगित करा दी थी। बैठक न होने पर सभी पुलिस और अधिकारी चले गए। इसके बाद प्रधान व पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुन: पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर प्रधान पति आशुतोष उर्फ राजा पांडेय की तहरीर पर मानिकपुर पुलिस ने पूर्व प्रधान ओम प्रकाश पुत्र बलदेव, चंद्र प्रकाश पुत्र बलदेव, अमित पुत्र ओम प्रकाश, नकुल पुत्र चंद्र प्रकाश के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।