फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in mahuli

खुलेआम बिक रही हरियाणा की बीयर

Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime in mahuli
crime
जनपद में खुलेआम लाइसेंसी शराब की दुकानों पर हरियाणा की शराब/बीयर बिक रही है। आरोप है िक शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पाता। इससे माफिया मनमानी तरीके से हरियाणा की शराब व बीयर बेच रहे हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के महुली में स्थित एक बीयर की दुकान पर गुरुवार दोपहर कुछ लोग बीयर खरीदने गए। वहां से मिली बीयर पर हरियाणा लिखा हुआ था। जिसे यूपी में बेचने पर रोक भी लगा होना प्रिंट था। सेल्समैन बीयर की कीमत से अधिक दाम भी लेेने लगा। जिसे लेकर ग्राहक व सेल्समैन से कहासुनी भी हुई। हालांकि सेल्समैन के समर्थन में कई लोग आ गए। जिससे ग्राहक को पीछे हटना पड़ा। उसने मामले की जानकारी आबकारी विभाग को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बता दें कि कई माह पहले जिला महिला अस्पताल के सामने संचालित माडल शाप में हरियाणा की अंग्रेजी शराब बिकते हुए मिली थी।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी छानबीन कर कार्रवाई की बात कहते रहे लेकिन वे दुकान की जांच करना भी बेहतर नहीं समझे। बताया जाता है कि गैर प्रांत की शराब बेचने के लिए माफिया हर हथकंडे अपनाते हैं। इससे धड़ल्ले से शराब बिकती है। इस संदर्भ में डीएम का कहना है कि संज्ञान में मामला नहीं है। अब इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed