फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in lalganj kotwali

चोरों ने लालगंज कोतवाली से की चोरी

Wed, 28 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime in lalganj kotwali
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
लालगंज कोतवाली परिसर के अंदर व बाहर के मंदिर में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस सोती रही और चोर कोतवाली के गेट पर बने मंदिर, सिपाहियों के कमरों से करीब सात हजार रुपये उड़ा दिए। चोर दानपात्र से करीब दस हजार रुपये ले उड़े। दानपात्र का ताला टूटा व सिपाहियाें के कमरों में सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया। पहले तो चोरी की घटना को छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में राज खुल गया।
विज्ञापन



चोरों ने मंगलवार रात कोतवाली परिसर व आसपास चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। रात में चोर सबसे पहले कोतवाली के गेट पर स्थित मंदिर में पहुंचे और त्रिशूल निकालकर दानपात्र का ताला तोड़  दिया। चोर दानपात्र से करीब दस हजार नकदी ले उड़े। बताया जाता है कि इसके बाद चोर कोतवाली परिसर में दाखिल हो गए और गर्मी के चलते कमरे से बाहर सो रहे सिपाही नंदलाल व शंकरलाल का कमरा खंगाला। नकदी नहीं मिलने पर चोर यहां से खाली हाथ निकल गए। चोरों का उत्पात जारी रहा और यहां से पुलिस कर्मियों के लिए निर्माणाधीन आवास में पहुंचे और पुलिस कर्मी प्रमोद पांडेय के पांच हजार रुपए उड़ा दिए। इनके बगल में रहने वाले संतोष कुमार का भी दो हजार चोरी होने की बात सामने आई। करीब घंटे भर चोरों का उत्पात कोतवाली परिसर व आसपास जारी रहा। पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। ड्यूटी पर तैनात संतरी भी चोराें की भनक नहीं पा सका।
विज्ञापन



वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आराम से चले गए। दूसरे दिन दानपात्र का ताला टूटा देखने और सिपाहियों के कमरे का सामान इधर उधर बिखरा देख पुलिस कर्मियाें में हड़कंप मच गया। चोरीे की घटनाओं का छिपाने का भरसक प्रयास किया लेकिन धीरे धीरे यह खबर आम लोगों तक पहुंच ही गई। लोगाें का कहना था कि पुलिस अपनी सुरक्षा ही नहीं कर पा रही है तो जनता की सुरक्षा वह कैसे कर सकेगी। इस बारे में कोतवाली का प्रभार देख रहे दरोगा संतोष दुबे का कहना है उनको चोरी की घटना की जानकारी नहीं है। लिखित शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed