फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in kutchery

महिला होमगार्ड पर सिपाही ने तान दी रायफल

Fri, 11 Nov 2016 12:26 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सेशन लॉकअप के बाहर गुरुवार को एक सिपाही और महिला होमगार्ड के बीच कहासुनी के बाद भिड़ंत हो गई। महिला होमगार्ड को मारने के लिए सिपाही ने लोडेड रायफल तान दी। पुलिस लाइन से एक दरोगा पहुंचे, लेकिन तब तक सिपाही मौके से भाग चुका था।
विज्ञापन



गुरुवार को जिला कारागार से आए बंदी सेशन लाकअप से पेशी के लिए अदालत जा रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद सिपाही अरविंद कुमार और महिला होमगार्ड अफरोज जहां से किसी बात को लेकर तकरार होने लगी। कुछ ही देर में विवाद ऐसा बढ़ा कि दोनों के बीच तूतू मैंमैं होने लगी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिपाही ने अपनी रायफल महिला होमगार्ड को मारने के लिए तान दी। यह देख दूसरे सिपाहियों ने उसे हवालात के बरामदे में ले जाकर गेट बंद कर दिया। इसी बीच लाकअप प्रभारी सिपाही को किनारे ले जाने लगे। इस बाबत आरआई श्रीप्रकाश दुबे का कहना है कि विवाद की जानकारी पर पुलिस लाइन से प्रभारी दरोगा को भेजा गया था, लेकिन वह उसके पहले ही वहां से जा चुका था। वहीं एसपी का कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed