फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in district

ठेकेदार ने दी जिला समन्वयक को जान से मारने की धमकी

Wed, 27 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की मिलीभगत से दिव्यांग बच्चों को घटिया भोजन परोसने वाले ठेकेदार ने मंगलवार को फोन कर जिला समन्वयक को जान से मारने की धमकी दी। ठेकेदार ने चेताया कि बच्चों की संख्या में अगर कटौती की गई तो रिपोर्ट देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इधर, मंगलवार को बच्चों को नाश्ता नहीं दिया, बल्कि सिर्फ चाय दी गई, इससे भूख से तड़प रहे बच्चे पानी पी-पीकर भूख मिटाते रहे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के सर्वशिक्षा अभियान के तहत शहर में दो दिव्यांग शिविर चल रहे हैं। प्राइमरी स्कूल शुकुलपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में मिल रही आवासीय शिक्षा में बच्चों को घटिया नाश्ता और खाना देने का खुलासा सोमवार को अमर उजाला ने प्राथमिकता से की थी। 46 रुपये प्रति बच्चा प्रतिदिन नाश्ता खाने की दर से ठेकेदार को भुगतान किया जाता है। इसके बाद भी घटिया खाना परोसा जा रहा है।  अखबार में खबर छपने के बाद जिला समन्वयक शालिनी शुक्ला ने सोमवार को दोनों आवासीय स्कूलों का निरीक्षण कर अखबार की खबर पूरी तरह सत्य बताते हुए उपस्थित बच्चों की अनुपात में ही ठेकेदार को भुगतान करने की रिपोर्ट दी। इसकी खबर जब संबंधित ठेकेदार को लगी तो, वह जिला समन्वयक पर बिफर पड़ा।
विज्ञापन


जिला समन्वयक को अरदब में लेते हुए चेताया कि जीवन अगर प्यारा है, तो मेरे भुगतान में कटौती की रिपोर्ट वापस ले लो। नहीं तो ठीक नहीं होगा।
इधर मंगलवार को ठेकेदार ने मनमानी करते हुए बच्चों को नाश्ता ही नहीं दिया, जिला समन्वयक ने बताया कि बच्चों को सिर्फ चाय दी गई, इससे भूख से परेशान बच्चे दोपहर तक कराहते रहे। दोपहर करीब एक बजे खाना मिलने पर बच्चों ने राहत महसूस की। प्रभारी बीएसए ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि वह इलाहाबाद मीटिंग में व्यस्त हैं, बुधवार को स्वयं जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जिला समन्वयक, बीएसए कार्यालय शालिनी शुक्ला का कहना है कि प्रभारी बीएसए के निर्देश पर मैं दिव्यांग केंद्र का निरीक्षण करने गई थी। आख्या रिपोर्ट कार्यालय में देने पर ठेकेदार ने फोन पर धमकाया। कहा कि अगर कटौती की तो परिणाम भुगतने को तैयार रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed