{"_id":"5a64ddc64f1c1b8b268b5ae8","slug":"crime-in-beega-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखहा/किशुनगंज। कंधई थाना के बीगा गांव में एक महिला व उसके बेटे पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कधंई थाना क्षेत्र के बीगा गांव निवासी फिरोज कुमार पुत्र जगत प्रसाद का पड़ोसी से आबादी की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। फिरोज व उसकी मां प्रेमा देवी पत्नी शिवबहादुर रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे अपने घर के सामने बैठी थी। इस बीच पड़ोसी भी पहुंच गए। जमीन को लेकर दोनों पक्षों मे कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। पड़ोसियों ने फिरोज व उसकी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।