फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in adanpur

गोलगप्पे वाले को सरेशाम लूटा

Tue, 29 Nov 2016 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime in adanpur
denominations of 50 and 100 rupee
गोलगप्पे वाले को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। उसके पास से 14 सौ रुपये लेकर बदमाश भाग निकले। घटना की खबर मिलने पर पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी जमा हो गए। पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


महोबा का रहने वाला उमाशंकर पुत्र रामलाल कटरामेदनीगंज के रहने वाले देवतादीन के मकान में किराए पर रहता है। वह हर दिन गोलगप्पा बेचने के लिए गांवों की ओर निकलता है। सोमवार को वह गोलगप्पा बेचने के लिए भदोही और घाटमपुर की ओर गया था। शाम लगभग सात बजे वह गोलगप्पा बेचकर कमरे पर लौट रहा था। कटरा बाजार के करीब अदनपुर में दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर उसके पास से 14 सौ रुपये लूट लिए। धमकाते हुए बदमाश पैदल ही भाग निकले। उनके भागने के बाद उमाशंकर ने मामले की जानकारी अपने दूसरे साथियों के अलावा मकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और उमाशंकर से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश करने लगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed