{"_id":"f9aa2fa2088d905ec8ff91a15a7e7a27","slug":"crime-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक के लेखाकार को धमकाकर मांगी रंगदारी, किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक के लेखाकार को धमकाकर मांगी रंगदारी, किया फायर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक के आवास में पहुंचकर बदमाशों ने लेखाकर को धमकाकर रंगदारी मांगी। साथ ही फर्श पर फायर कर दिया। इसके साथ ही वह बीडीओ से भी मिले गए। आरोपी पांच हजार का इनामियां हिस्ट्रीशीटर है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बाबागंज ब्लाक के आवास में लेखाकार ओमकार सिंह रहता है। उसने अभी कुछ दिन पहले ही चारपहिया गाड़ी खरीदी है। गुरुवार की देर रात करीब नौ बजे उसके आवास पर दो लोग असलहा लेकर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर वह जबरदस्ती अंदर घुस गए और फर्श पर फायर कर दिया। इसके बाद उससे कहा कि वह ब्लाक में बहुत ज्यादा कमीशन लेता है।
गाड़ी भी खरीद ली है। एक लाख रुपये की रंगदारी दो। इसके साथ ही उसे अपने साथ ले जाने लगे। उसने किसी तरह से बात बनाकर खुद को बचाया। उधर उसे धमकाने वाले लोग बीडीओ भूपेंद्र शर्मा के आवास की ओर चले गए। इस बारे में बीडीओ का कहना है कि उनसे रात में कुछ लोग मिले जो कुछ काम कराने की बात कह रहे थे। लेखाकार का कहना है कि आरोपियों में एक को वह पहचानता है। उसने संग्रामगढ़ थाने में एक अज्ञात व एक नामजद के विरुद्ध तहरीर दी है। मामले में एसओ एमपी तिवारी का कहना है कि फायर की बात गलत है। बुलट के बारे में नहीं जानते। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।