फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

फ्लैट न देने पर विवाहिता को जलाया

Wed, 18 Feb 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 18 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवसरा थाना क्षेत्र में दहेज की बलिवेदी पर एक विवाहिता चढ़ गई। आरोप है कि मुंबई में फ्लैट न दिलाने पर उसे ससुराल के लोगों ने उसे जलाकर मार डाला और जिला अस्पताल में शव छोड़कर भाग निकले। देर शाम तक इलाके की पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही। पुलिस को भी ससुराल में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


जनपद जौनपुर के सुजानगंज बखोपुर निवासी रामभरत मिश्र परिवार के साथ मुंबई में रहता है। उसने अपनी बेटी रूपम (21) की शादी वर्ष 2011 में आसपुुर देवसरा इलाके के अकारीपुर तिवरान निवासी दीपक तिवारी के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। मंगलवार की आधी रात रूपम संदिग्ध दशा में जल गई। परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह देख पति समेत दूसरे लोगों ने रूपम के आग से जलने की बात बताने के बाद अपना मोबाइल बंद कर शव छोड़कर अस्पताल से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मृतका का चाचा रजनीश जिला अस्पताल पहुंचा। वह दीपक समेत अन्य ससुरालीजनों की खोजबीन करता रहा लेकिन कोई नहीं मिला। रजनीश ने बताया कि सात माह पहले रूपम का गौना गया था। वह तब से अपने ससुराल में ही थी। मृतका के माता-पिता मुंबई रहते हैं। शादी के बाद से दीपक व उसके घरवाले मुंबई में फ्लैट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसे जलाकर मार डाला। इस मामले में एसओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर दरोगा को भेजा गया था। ससुराल के लोग नहीं मिले। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed