{"_id":"608efca08ebc3e864c3d11ef","slug":"cricketer-manoj-tiwari-who-hails-from-pratapgarh-in-bengal-elections-recorded-a-spectacular-victory-pratapgarh-news-ald3052678199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव में प्रतापगढ़ के रहने वाले क्रिकेटर मनोज तिवारी ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल चुनाव में प्रतापगढ़ के रहने वाले क्रिकेटर मनोज तिवारी ने दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिले के मूल निवासी क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। वह हावड़ा की शिबपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उनकी जीत से गांव के लोग काफी खुश हैं।
मंगरौरा ब्लॉक के सकरा निवासी मनोज पत्नी, बच्चे, पिता श्यामशंकर तिवारी, मां बीना तिवारी, छोटे भाई राजकुमार व महेश के साथ कोलकाता में ही रहते हैं। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें हावड़ा की शिबपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। रविवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई तो सकरा के लोग मनोज का परिणाम जानने के लिए परेशान थे। दिन में करीब दो बजे जानकारी मिली कि मनोज ने 32339 वोटों से जीत दर्ज की।
इस पर गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मनोज के प्रचार के लिए पखवारे भर पहले उनके गांव के दोस्त सत्यप्रकाश उपाध्याय, रणजीत सिंह, कृष्णदेव आदि कोलकाता गए थे। मनोज की जीत पर परिवार के सत्यप्रकाश, राकेश कुमार, अरुण कुमार, कन्हैयालाल आदि ने खुशी जताई है।