फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Craving rain, humidity made you wet

Pratapgarh News: तरसा रही बारिश, उमस ने किया तरबतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Craving rain, humidity made you wet
हल्की बारिश और आसमान पर बादलों की आवाजाही के बाद भी उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को दिनभर लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। आलम यह रहा कि पंखे और कूलर चलने के बाद भी लोग पसीने से तरबतर होते रहे। अधिकतम पारा डेढ़ डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई। मौसम वैज्ञानिक बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान में बादल तो आए लेकिन कुछ देर बाद ही इठला कर चले गए। दोपहर में चटख धूप ने मुसीबत बढ़ा दी। बाहर निकले लोग उमसभरी गर्मी के बीच पसीने से तरबतर रहे। गर्मी के सख्त तेवर से बाजार की रौनक गायब रही। पेड़ की छांव हो या पंखे व कूलर की हवा सूरज की तपिश के आगे सब बेअसर रहे। शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी ने उमस को और बढ़ा दिया। सूरज ढलने के बाद भी उमसभरी गर्मी ने चैन नहीं लेने दिया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। सामान्य से तेजी गति से पूर्वी हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार को चार मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed