फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crack down small bridge

पुलिया टूटी, दर्जनों गांवों का रास्ता कटा

Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
crack down small bridge
न्‍यूूज
बकुलाही पर बनी पुलिया टूट जाने से कई गांव के लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। अब उन्हें कई किमी दूर की यात्रा करके मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने इसे जल्द बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के संग्रामगढ़ बाजार से कोड़री अवसानगंज जाने वाले रास्ते के लिए कोडरखुर्द गांव में बनी पुलिया शुक्रवार की रात में टूट गई। यह पुलिया काफी दिन से जर्जर थी। इसके बारे में जन प्रतिनिधियों को बताया भी गया था। किसी के संज्ञान न लेने के कारण इस पर कोई काम नहीं हुआ। दो दिन से पुलिया टूटने के कारण शुक्लन का पुरवा, पंडित का पुरवा, सराय सुभद्रा, साहेब अतेरू, रघुबर, अवसानगंज, रमऊ की सराय सहित दर्जनों गांव के लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। अब उन्हें कई किमी की यात्रा करके संग्रामगढ़ पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इसे शीघ्र बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed