{"_id":"5803bb8e4f1c1bf62d290dd5","slug":"crack-down-small-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया टूटी, दर्जनों गांवों का रास्ता कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया टूटी, दर्जनों गांवों का रास्ता कटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकुलाही पर बनी पुलिया टूट जाने से कई गांव के लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। अब उन्हें कई किमी दूर की यात्रा करके मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने इसे जल्द बनवाए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के संग्रामगढ़ बाजार से कोड़री अवसानगंज जाने वाले रास्ते के लिए कोडरखुर्द गांव में बनी पुलिया शुक्रवार की रात में टूट गई। यह पुलिया काफी दिन से जर्जर थी। इसके बारे में जन प्रतिनिधियों को बताया भी गया था। किसी के संज्ञान न लेने के कारण इस पर कोई काम नहीं हुआ। दो दिन से पुलिया टूटने के कारण शुक्लन का पुरवा, पंडित का पुरवा, सराय सुभद्रा, साहेब अतेरू, रघुबर, अवसानगंज, रमऊ की सराय सहित दर्जनों गांव के लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। अब उन्हें कई किमी की यात्रा करके संग्रामगढ़ पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इसे शीघ्र बनवाए जाने की मांग की है।